फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद को लटकाने व माल के गेटपास को लेकर एजेंसियों के खिलाफ व्यापारियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए व्यापारी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। रतिया अनाज मंडी में धान खरीद करने वाली एजेंसियों द्वारा खरीद को लटकाने व खरीदे गए माल के गेट पास न काटने से गुस्साए व्यापारियों ने खरीद एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की और इसकी शिकायत उपमंडलाधीश व जिला उपायुक्त को कर दी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही खरीदे माल के ट्रकों के गेट पास न काटे गए तो मजबूरन व्यापारियों को मंडी बंद का एलान करना पड़ेगा। वहीं इस मामले में एसडीएम ने जांच करने के निर्देश दिए हैं।
मंडी के व्यापारी आशु गर्ग, भरत सिंह, तरसेम सैनी, अमर सिंह, सिप्पा जिंदल, सुनील, संदीप, अमनदीप, अजय, गोरखा राम ने बताया कि रतिया अनाज मंडी में हैफेड, वेयरहाउस, डीएफएससी द्वारा धान की खरीद की जाती है लेकिन कुछ समय से एजेंसियों द्वारा धान की खरीद करने के लिए व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है और खरीद को कई घंटों तक लटकाया जाता है। इस कारण व्यापारी परेशान हैं। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद किए गए धान को जब व्यापारी ट्रकों में भरकर गेट पास के लिए एजेंसी के कर्मचारियों के पास भेजते हैं तो हैफेड व अन्य एजेंसियों के कर्मचारी गेट पास काटने से इनकार कर देते हैं जिस कारण दर्जनों ट्रक मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने सुबह से खड़े हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अन्य एजेंसी के कर्मचारी व्यापारियों को परेशान करते हैं कि पहले मार्केट कमेटी कार्यालय से गेट पास कटवाओ व उसके बाद वह गेट पास काटेंगे लेकिन जब मार्केट कमेटी के कर्मचारियों के पास जाते हैं तो वह जवाब देते हैं कि पहले एजेंसियों से गेट पास कटवाएं उसके बाद ही मार्केट कमेटी कार्यालय का गेट पास काटा जाएगा। व्यापारी खरीदे गए माल के गेट पास न कटने पर भारी परेशानी में हैं। व्यापारियों की शिकायत के बाद एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को तलब किया और उन्हें निर्देश जारी किए की किसी भी व्यापारी को परेशान न किया जाए। इस बारे में एसडीम सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि गेट पास काटने के लिए सभी एजेंसी के कर्मचारियों की एक बैठक बुलाई गई है और व्यापारियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें