फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन दिनों से जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद बंद, उठान जारी

Sun, 03 Nov 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। त्योहारों को लेकर फतेहाबाद की अनाज मंडी में आढ़तियों और व्यापारियों ने धान की खरीद बंद की हुई है। ऐसे में पिछले तीन दिनों से मंडी में केवल धान की फसल का उठान जारी है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में अभी भी 40 प्रतिशत धान की फसल के कटाई का काम बाकी है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अभी करीब 20 दिन तक और धान की कटाई का काम और चलने की उम्मीद है। ऐसे में अनाज मंडी में काफी धान की आवक होना बाकी है। वहीं धान की उठान कार्य में तेजी नहीं होने के कारण जिले की अनाज मंडियां अटी हुई हैं। इस बार धान की खरीद में देरी होने के कारण व्यवस्था खराब हो गई थी, जो कि अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। ऐसे में बहुत से किसानों को मंडी के बाहर ही सड़क किनारे रखकर अपनी फसल को बेचना पड़ा। वहीं अभी भी जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर धान का 97,043 मीट्रिक टन की उठान बाकी है।
बता दें कि जिले में अभी तक कुल धान की खरीद 5,65,125 मीट्रिक टन हुई है। जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 6,879 किसानों की 1,34,135 मीट्रिक टन, हैफेड ने 12,902 किसानों की 1,90,586 मीट्रिक टन तथा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 14,558 किसानों की 2,40,405 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। वहीं जिले में अभी तक कुल धान का उठान 4,68,082 मीट्रिक टन किया जा चुका है। जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 1,17,820 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,48,423 मीट्रिक टन तथा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 2,01,839 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है। जिसके लिए तीनों खरीद एजेंसियों के द्वारा अब तक 34,339 किसानों को उनकी खरीदी गई फसल का 1058.16 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: जिले में धान की फसल का उठान जोरो पर है। जिसके चलते जिले में कुल 468082 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया गया है।
यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें