फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार दिन बाद धान खरीद प्रक्रिया आज फिर से शुरू

Mon, 09 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मंडी में किया जा रहा धान का उठान संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में चार दिन से थमी धान खरीद की प्रक्रिया अब मंगलवार को फिर शुरू होगी। दिवाली त्योहार के दौरान खरीद बंद रहने के दौरान एजेंसियों और प्रशासन का जोर मंडियों में पहले से खरीदे गए धान के उठान पर रहा।
विज्ञापन

एक दिन में 7273 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया। हालांकि अभी भी खरीदे गए धान का करीब 27 प्रतिशत हिस्सा उठान के इंतजार में है। ऐसे में आज मंडियां खुलने के साथ ही खरीद दोबारा शुरू होने पर एजेंसियों के सामने नई आवक और पुराने स्टॉक के उठान के बीच संतुलन बनाने की चुनौती रहेगी।
खरीद एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 7 लाख 3 हजार 672 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंच चुका है। इसमें से 6 लाख 21 हजार 824 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। इस तरह कुल आवक का करीब 88 प्रतिशत धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

अब तक 64 हजार 862 किसानों को खरीद प्रक्रिया में शामिल किया गया है। वहीं खरीदे गए धान में से 4 लाख 53 हजार 408 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। अभी 1 लाख 68 हजार 416 मीट्रिक टन धान मंडियों में उठान का इंतजार कर रहा है।


हैफेड उठान में सबसे आगे, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पीछे
उठान के मामले में हैफेड सबसे आगे है। हैफेड ने 2 लाख 24 हजार 374 मीट्रिक टन धान खरीदा है जिसमें से 1 लाख 68 हजार 331 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। इसका उठान प्रतिशत 75 है। हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 1 लाख 40 हजार 400 मीट्रिक टन खरीद के मुकाबले 1 लाख 3 हजार 696 मीट्रिक टन का उठान किया है। इसका उठान प्रतिशत 74 है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2 लाख 57 हजार 50 मीट्रिक टन धान खरीदा है जबकि 1 लाख 81 हजार 381 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। विभाग का उठान प्रतिशत 71 है।
-

किसानों को 1082 करोड़ रुपये का भुगतान

धान खरीद के एवज में किसानों को अब तक 1082.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 438.06 करोड़, हैफेड की ओर से 404.45 करोड़ और वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से 239.56 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। कुल खरीद के मुकाबले करीब 71 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। रिपोर्ट में उठान के मुकाबले भुगतान का प्रतिशत 97 दर्शाया गया है। पिछले खरीफ सीजन 2025-26 में जिले में 11 लाख 2 हजार 617 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें