फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली पर पटाखों से जिले में 18 लोग झुलसे, अस्पताल में रही विशेष व्यवस्था

Mon, 09 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पटाखे से झुलसा युवक संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली की रात पटाखे चलाने के दौरान जिले में 18 लोग झुलस गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में उपचार दिया गया। इनकी उम्र आठ से 40 वर्ष के बीच है। आतिशबाजी से होने वाले हादसों को देखते हुए अस्पताल में पहले से विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल प्रबंधन के अनुसार झुलसने वालों में रेशव, दिलशा, नमन, माधव, सुमित, पूजा, दीपक, सुभाष, शैलेंद्र, गोलू, अनु बाला, अलोक, नीरज, सोनू और महेश सहित कुल 18 लोग शामिल हैं। इनमें बच्चे, युवा और अन्य आयु वर्ग के लोग हैं। रविवार रात घायलों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
-
रात को आपात स्थिति से निपटने के लिए रही व्यवस्था
दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए नागरिक अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई थी। रविवार को अस्पताल में दो मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि पटाखों से झुलसने या अन्य आपात स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। एसएमओ डॉ. सुभाष का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों को ऑन कॉल ड्यूटी पर रखा गया था। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं लेने की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें