फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 40 दिन बीते नहीं शुरू हुई ओटी, रेफर हो रहे डिलीवरी केस

Fri, 27 Mar 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी ओटी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को बंद किए 40 दिन से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है। ओटी में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं और सर्जरी के मरीजों पर पड़ा है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में स्थिति यह है कि 120 से ज्यादा डिलीवरी केस रेफर हो चुके हैं और 175 से ज्यादा सामान्य सर्जरी टाली जा चुकी हैं।अस्पताल प्रशासन ने 15 फरवरी को ओटी को मरम्मत के लिए बंद किया था। उस समय दावा किया गया था कि निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूरा कर ओटी को फिर से चालू कर दिया जाएगा लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है।

लोक निर्माण विभाग की तरफ से अस्पताल में मरम्मत कार्य चल रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 8 से 10 डिलीवरी केस आते हैं। इनमें दो से तीन केस सिजेरियन के होते हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजा जा रहा है। ऐसे में कई मरीज अग्रोहा जाने की जगह निजी अस्पताल में डिलीवरी करवा रही हैं।
विज्ञापन




-







सामान्य सर्जरी बंद

नागरिक अस्पताल में ईएनटी, नेत्र रोग, जनरल सर्जन के ऑपरेशन की सुविधा भी है। ओटी बंद होने के चलते सामान्य सर्जरी सेवाएं भी पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। करीब 150 से अधिक सामान्य ऑपरेशन अब तक टालने पड़े हैं। इनमें हर्निया, पथरी और अन्य जरूरी सर्जरी शामिल हैं। मरीज लंबे समय से अपने ऑपरेशन की तारीख का इंतजार कर रहे हैं लेकिन ओटी बंद होने के कारण उन्हें बार-बार निराशा हाथ लग रही है। अस्पताल में मरम्मत कार्य जारी है लेकिन इसकी गति धीमी बताई जा रही है। ओटी को दोबारा शुरू होने में अभी और समय लग सकता है। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है।



-

लोक निर्माण विभाग की तरफ से ऑपरेशन थियेटर में मरम्मत कार्य चल रहे हैं। इस वजह से ओटी बंद की गई है। अधिकारियों का कहा गया है कि इसे प्राथमिकता पर लेकर जल्द पूरा किया जाए। अभी फिलहाल फर्श का काम रह रहा है ये काम पूरा होने के बाद ओटी शिफ्ट की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन


-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें