जिला में कोरोना का कहर जारी है। पहले दूसरे देश, राज्यों व जिलों से आने वाले लो संक्रमित मिल रहे थे लेकिनअब बिना ट्रेवलिंग हिस्ट्री कोरोना संक्रमण के मामले भी बढने लगे हैं। अब अधिकतर मामले पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आने से लोग संक्रमित हो रहे हैं।
सोमवार को शहर के एक निजी अस्पताल का हड्डी रोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डॉ.को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार को रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा बीघड़ रोड पर घूडिया वाली गली में 60 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग ने करीब दो माह पहले अपनी किडनी बेटी को ट्रांसप्लांट की थी। अब पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपल लिया। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। इसके अलावा विभाग संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
-----------
पांच मरीजों ने दी कोरोना को मात
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद निवासी राकेश, टोहाना निवासी राजेश, सिंबलवाला निवासी जसपाल, पंजाब निवासी जसपाल अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए कोविड हेल्थ सेंटर से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके अलावा फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी रॉयल मैहता अग्रोहा मेडिकल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे है। विभाग के मुताबिक अभी तक 314 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं।
-----------