फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हड़ताल को संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन

Sat, 18 Apr 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। फायर कर्मचारियों के धरने को समर्थन देते पार्षद व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिस
विज्ञापन
फतेहाबाद। अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 11वें दिन भी जारी रही। फायर ब्रिगेड कार्यालय के समक्ष कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। इस हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान विनोद खिचड़ ने की जबकि मंच का संचालन राज्य सचिव सतबीर सहारण ने किया।
विज्ञापन


हड़ताल के 11वें दिन विभिन्न संगठनों और जन प्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। समर्थन देने वालों में प्रमुख रूप से पार्षद मोहन लाल नारंग, पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज, सुखदेव सिंह, निर्मल सिवाच, चंद्रभान, कपिल खत्री, मनोज भयाना और पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र आहूजा शामिल रहे।
इसके अलावा नगरपालिका कर्मचारी संघ फतेहाबाद के जिला प्रधान विजय ढाका ने भी अपनी टीम के साथ पहुंचकर कर्मचारियों की आवाज बुलंद की। धरने को संबोधित करते हुए मोहन लाल नारंग ने सरकार की नीतियों पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इन जांबाज कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय कर रही है।
विज्ञापन


-

गेहूं की कटाई का सीजन और बड़ी त्रासदी का डर



जिले में करीब 100 कर्मचारी हड़ताल पर हैं और विभाग में अलग-अलग विभाग से चालकों की ड्यूटी यहां लगाई गई है। ऐसे में जिन चालकों की ड्यूटी लगी है उन्हें भी व्यवस्था संभालने में दिक्कत हो रही है। राज्य सचिव सतबीर सहारण ने कहा कि सरकार शायद किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप धारण करेगा। इस दौरान महेंद्र सिंह, जय सिंह, इन्द्र बुगालिया, पंकज भादू और सुमित कुमार सहित भारी संख्या में अग्निशमन कर्मचारी उपस्थित रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें