फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opium Recovered: महिला ने फ्रिज में छिपा रखा था नशा, 820 ग्राम अफीम हुई बरामद, पति के खिलाफ भी दर्ज हैं मामले

Sun, 11 May 2025 05:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना

सार

पुलिस ने एक महिला को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से 820 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी महिला के पति के खिलाफ नशा तस्करी और अन्य अपराधों को लेकर मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
महिला से बरामद हुई अफीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना शहर पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान ऑफिसर कॉलोनी निवासी मोनिका के रूप में हुई है। महिला ने फ्रिज में अफीम छिपा रखी थी। डीएसपी टोहाना उमेद सिंह ने बताया कि उप-निरीक्षक दिलबाग सिंह को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। 

विज्ञापन


820 ग्राम अफीम बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी महिला को मौके से काबू कर लिया। आरोपी महिला के कब्जे से 820 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना शहर टोहाना में  मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि इससे नशा तस्करी के नेटवर्क का पता चला सके।  डीएसपी ने बताया कि महिला के पति रामपाल के खिलाफ भी पहले से नशे, चोरी व लड़ाई झगड़े के केस दर्ज हैं। डीएसपी ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता से अपील करती है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Blackout: अंबाला में जिला प्रशासन ने दी ब्लैक आउट से राहत, पॉवर बैकअप पर नहीं होंगी बाहरी लाइटें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें