फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परिचालक के साथ अग्रोहा में मारपीट, गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम

Tue, 17 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रोडवेज बसों के बंद होने के कारण ​सहकारी समिति की बसों में छत पर बैठकर सफर करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। रोडवेज कर्मचारियों ने अग्रोहा में परिचालक से मारपीट के विरोध में मंगलवार को बसों का चक्का जाम रखा गया। सुबह 3 बजे से ही कर्मचारियों ने बसों को रूटों पर ले जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

जिस कारण दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य लंबे रूटों पर जाने वाली बसों के नहीं जाने से यात्री परेशान रहे। सुबह से ही डिपो से एक भी बस नहीं चली। 180 में से 152 बसें डिपो में ही खड़ी रह गईं। रोडवेज कर्मचारी परिचालक से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा।
वहीं जिले में फतेहाबाद डिपो की बसें बंद होने से फतेहाबाद, रतिया व टोहाना बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। वहीं महाप्रबंधक अजय दलाल ने रोडवेज कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने के लिए यूनियन नेताओं से कई बार बातचीत की लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सोमवार रात को हरिद्वार से फतेहाबाद आ रही रोडवेज बस के कंडक्टर के साथ अग्रोहा मोड़ पर कुछ युवकों ने मारपीट की। बस में हिसार से एक व्यक्ति सवार हुआ था। उसने परिचालक को गांव ढंढूर के पास उतारने के लिए कहा। इस पर कंडक्टर ने कहा कि यहां कोई स्टैंड नहीं है। वह अग्रोहा की टिकट ले ले, वहां उतार देंगे। मगर उक्त व्यक्ति ने टिकट नहीं ली और अग्रोहा में 8-10 युवक बुला लिए। जैसे ही बस अग्रोहा बस स्टॉप पर पहुंची तो वहां बस को रोककर कंडक्टर के साथ मारपीट की गई। घायल परिचालक कृष्ण को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
-
महाप्रबंधक ने जाना परिचालक का हाल
मंगलवार सुबह रोडवेज महाप्रबंधक अजय दलाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल परिचालक का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से परिचालक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जीएम अग्रोहा थाना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई करने की बात कही।
-
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
1. आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई।
2. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
3. प्रत्येक बस में कैमरे लगाए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके और दोषियों को पकड़ा जा सके।
4. ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


प्रदेशव्यापी चक्का जाम की चेतावनी
सोमवार को रोडवेज परिचालक से हुई मारपीट की सूचना जैसे ही रोडवेज के राज्य कमेटी के सदस्यों को लगी, तो उन्होंने फतेहाबाद बस स्टैंड परिसर में पहुंचकर हड़ताल का समर्थन किया। वहीं साथ ही रोडवेज कर्मचारी यूनियन के राज्य कमेटी के सदस्य जगदीप लाठर, सुमेर सिवाच, चिमनलाल स्वामी, अनूप लाठर, पिरथी चाहर, फतेहाबाद रोडवेज यूनियन से शिव कुमार श्योराण, राजू बिश्नोई, विजय नागपुर, संदीप जांडली आदि कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे पूरे प्रदेश में बसों का चक्का जाम कर देंगे। उनका कहना है कि यह केवल एक परिचालक का मामला नहीं है, बल्कि यह रोडवेज कर्मचारियों की सुरक्षा का सवाल है। यदि इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई तो कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे।
-
बसों के चक्का जाम से परेशान लोगों की व्यथा
किसी काम से सिरसा जाना था, लेकिन बस स्टैंड पर आकर पता चला की रोडवेज बसों की हड़ताल है। करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद बस नहीं मिली। ऐसे में गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहन का सहारा लेना पड़ेगा। आते समय भी काफी दिक्कत आई।
- प्रिंस, यात्री।
-
पारिवारिक कार्यक्रम के चलते रतिया जाना था, काफी इंतजार के बाद भी बस नहीं आई, जब सहकारी समिति की बस आई तो उसमें काफी भीड़ थी। जिस कारण ऑटो के इंतजार में खड़ा हूं। कार्यक्रम में पहुंचना जरूरी है इसलिए निजी वाहन का सहारा लेना ही पड़ेगा।
-साैरभ, यात्री।
-
गोहाना से फतेहाबाद परिवार से मिलने के लिए आया था। गोहाना लौटने के लिए जब सुबह करीब 8 बजे बस स्टैंड पहुंचा तो पता चला कि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बसें बंद हैं। अब या तो निजी वाहन जाना होगा या फिर बसें शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

-अमित कुमार, यात्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें