फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार गांव और दो वार्ड हुए सम्मानित, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Tue, 17 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
युवाओं व ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलवाते एसपी।
विज्ञापन
कुलां। पुलिस विभाग की तरफ से मंगलवार को जिले के चार गांवों और टोहाना शहर के दो वार्डों को नशा मुक्त घोषित कर सम्मानित किया गया। इन क्षेत्रों के युवाओं ने नशा त्यागने और अपने गांव-शहर को नशे से मुक्त रखने की सामूहिक शपथ भी ली।
विज्ञापन

गांव अकांवाली में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिद्धांत जैन ने इन गांवों के सरपंचों को सम्मानित करते हुए युवाओं को प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने माता-पिता की आंखों में आंसू नहीं देख सकते, तो हमें ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जो उन्हें दुख पहुंचाए। जो युवा नशे से दूर रहते हैं और मेहनत से जीवन में आगे बढ़ते हैं, वे समाज के लिए सच्चे प्रेरणास्रोत होते हैं।
इस अवसर पर डीएसपी टोहाना उमेद सिंह, डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम संजय कुमार, सदर थाना प्रभारी शादी राम, गांव मामूपुर के सरपंच गुरप्रीत सिंह, गांव चिल्लेवाल सरपंच सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

इन्हें किया गया सम्मानित
- गांव अकांवाली के सरपंच जसपाल सिंह

- गांव ठरवां की सरपंच कोमल रानी

- गांव रत्ता खेड़ा की सरपंच ज्योति

- गांव गुलरवाला के सरपंच कमलदीप सिंह

- टोहाना शहर के वार्ड नंबर 4 के पार्षद संजय सपड़ा
- वार्ड नंबर 5 के पार्षद पवन कुमार
-
पुलिस न केवल तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, बल्कि नशा छोड़ चुके युवाओं को पुनर्वास, परामर्श और समाज में पुन: स्थापित करने में भी मदद कर रही है। युवाओं से अपील है कि नशे से दूर रहे।
विज्ञापन

-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें