फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर खुलवाया बैंक खाता, फिर किया लाखों का लेन-देन, खाता फ्रीज

Wed, 19 Mar 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत बिजली निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर व्यक्ति का बैंक खाता इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि नौकरी लगवाने के नाम पर नया बैंक खाता खुलवाया गया और उसे बिना बताए बैंक खाते से लाखों रुपये का लेन-देन भी किया गया। इस कारण उसका खाता फ्रीज हो गया। पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ठाकर बस्ती निवासी भगवत दयाल उर्फ शिवम ने बताया कि वह मोबाइल मार्केट में स्थित एक दुकान में नौकरी करता है। उसका दोस्त गांव बीघड़ निवासी अमन बिजली निगम में अस्थायी नौकरी पर लगा है। दिसंबर 2023 में अमन ने भूना निवासी बिजली निगम के कर्मचारी पवन कंबोज से उसे मिलवाया।
पवन ने उसे बिजली निगम में एचकेआरएन के तहत नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए उसे एक नया सिम कार्ड दिलवाकर इंडसइंड बैंक में खाता खुलवाया गया। उसे बताया गया कि इसी खाते में वेतन आएगा। इसलिए सिम कार्ड और खाते की पूरी जानकारी पवन को दे दो। इस पर विश्वास करके उन्होंने अपना सिम कार्ड और खाते की पूरी डिटेल, डेबिट कार्ड, चेक बुक पवन को दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह नौकरी के लिए पवन और अमन से कई बार बात की लेकिन वह टालमटोल करते रहे। उनसे परेशान होकर करीब दो महीने पहले वह अपना खाता बंद करवाने के लिए इंडसइंड बैंक में गया तो उसे बताया गया कि उसके बैंक खाते में लाखों रुपये का लेन-देन हुआ है। इसे संदिग्ध मानकर बैंक ने उसका खाता फ्रीज कर दिया है। इसलिए उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें