फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एमओ पद के लिए पहुंचे सिर्फ चार चिकित्सक

Mon, 01 Dec 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में दस्तावेजों के जांच के लिए पहुंचे अभ्या​र्थीसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशा पीड़ितों के उपचार के लिए टोहाना में शुरू होने वाले एटीएफ यानि एडिक्शन ट्रीटमेंट फेसिलिटी (एटीएफ) केंद्र में स्टाफ के भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन एमओ पद पर आवेदन करने वाले 10 में से चार ही डॉक्टर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके अलावा नर्स के एक पद के लिए पहले दिन 108 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 16 ही पहुंची। इसका कारण अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन की सूचना न मिल पाना माना जा रहा है। वहीं विभाग दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एक मौका और दे सकता है।

एटीएफ में एमओ पद के लिए 10, नर्स के लिए 326, काउंसलर पद के लिए 108 और डाटा मैनेजर पद के लिए 225 आवेदन आए हैं। दस्तावेज सत्यापन के बाद कमेटी मेरिट सूची जारी करेगा। बता दें कि एटीएफ में स्टाफ की भर्ती करीब डेढ़ साल से अटकी हुई है। पिछले साल भी आवेदन मांगे गए थे लेकिन इसे इस साल रद्द कर दिया था। उसके बाद फिर से आवेदन मांगे गए। भर्ती पूरी होने के बाद यहां पर मरीजों को दाखिल करके उपचार दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

-
दस्तावेज सत्यापन के लिए आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। जो अभ्यर्थी आज नहीं पहुंचे उनको एक मौका और दिया जाएगा। भर्ती का शेड्यूल और अन्य जानकारियां पोर्टल पर भी अपडेट की गई है।
विज्ञापन

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें