फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सात माह में सिर्फ 9 फीसदी, एक साल में साढ़े चार लाख लोगों की कैसे होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
फतेहाबाद में मोबाइल मेडिकल यूनिट में मरीजों की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग का निरोगी हरियाणा अभियान के तहत जिले में मात्र अभी तक 9 फीसदी पात्रों की ही स्क्रीनिंग हो पाई है। करीब सात माह पहले ये अभियान शुरू हुआ था। जिले में 4 लाख 92 हजार पात्रों की स्क्रीनिंग होनी है जबकि अभी तक 44373 पात्रों की ही स्क्रीनिंग किया जा सका है। स्वास्थ्य विभाग ने जून 2024 तक स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया है। ऐसे में एक साल में साढ़े 4 लाख पात्रों की स्क्रीनिंग करने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग किए जाने वाले पात्रों का डाटा स्वास्थ्य विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन भी कर रहा है। जिले में 44373 पात्रों के 371144 जांच हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा पात्रों में खून की कमी मिली है। इसके अलावा शुगर और ब्लड प्रेशर से भी ग्रस्त मिले हैं। अधिकारियों की माने तो स्क्रीनिंग को बढ़ाने के लिए पीएचसी स्तर पर कैंप शुरू किए हैं। इसके अलावा मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शुरू की गई है।
निरोगी हरियाणा अभियान की स्थिति
पात्र जिनकी स्क्रीनिंग होगी : 4 लाख 92 हजार
स्क्रीनिंग में शामिल पात्र : 44373
पात्रों के किए गए टेस्ट : 371144
अनीमिया पीड़ित मिले : 1820
कुपोषण मिला : 8
टीबी बीमारी मिली : 38
कैंसर पीड़ित मिले : 16
शुगर ग्रस्त मिले : 872
बीपी बीमारी मिली : 1536
दिल की बीमारी मिली : 63
अन्य बीमारी से ग्रस्त : 251

ई उपचार पोर्टल से जोड़ा जा रहा है पात्रों का डाटा
स्वास्थ्य विभाग जिन लाभार्थियों का मेडिकल चेकअप करेगा। उसके डाटा को ई पोर्टल पर भी चढ़ाया जाएगा। मरीज के हेल्थ से जुड़ा डाटा पोर्टल पर दर्ज होगा। मरीज को रिपोर्ट साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। अगर मरीज किसी दूसरे जिले में जाकर चेकअप करवाता है तो डॉक्टर ई-उपचार पोर्टल पर संबंधित मरीज की रिपोर्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन


जांच के लिए बनाई गई है ये कैटेगरी
0 से 6 माह
6 माह से 59 माह
5 साल से 18 साल
18 साल से 40 साल
40 साल से 60 साल
60 साल से ऊपर

कोट
मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुविधा देने वाला पहला जिला
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव रत्ताखेडा, नांगोली, खेरपुर, सुलीखेड़ा, चनकोटी व अलीकां में निरोगी हरियाणा कैंप लगाया गया। जिनमें लगभग 9 हजार व्यक्तियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। प्रशासन द्वारा मनरेगा मजदूरों को निरोगी हरियाणा योजना के साथ सीधे जोड़ने की यह पहली पहल है। मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुविधा देने वाला फतेहाबाद पहला जिला है।
-मनदीप कौर, उपायुक्त
कोट
निरोगी हरियाणा के तहत पात्रों की जांच का अभियान जारी है। पीएचसी स्तर पर भी जांच की जा रही है और ई उपचार पोर्टल पर पात्रों का डाटा अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें