फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 100 ऑनलाइन परीक्षा, कहीं पोर्टल खुलने तो कहीं रेंज की रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर-100 में चयन के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से रविवार को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के बीच शिक्षा विभाग की तरफ मेधावी छात्रों के लिए पहली बार ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। लेकिन ये परीक्षा बिना व्यवस्था के आयोजित हुई जो कि विद्यार्थियों के लिए अग्नि परीक्षा बन गई। सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र शिक्षा विभाग की अवस्था के कारण परीक्षा नहीं दे पाए तो जिन्होंने परीक्षा दी वह भी आधी-अधूरी ही दे पाए। अब मेधावी विद्यार्थियों को सुपर 100 में चयन से वंचित होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

आईआईटी, जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए शिक्षा विभाग ने 10वीं कक्षा में 80 फीसदी से अधिक नंबर लेने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे थे। इसके तहत 231 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। रविवार को पहले चरण की सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई। परीक्षा विद्यार्थियों को मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट पर देनी थी, जिसका सामने का कैमरा चल सके।
किसी ने मांगा स्मार्ट फोन तो किसी ने मांगा लैपटॉप
परीक्षा सरकारी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों के लिए दी थी। इसके लिए स्मार्ट फोन, लैपटॉप होना जरूरी था। विद्यार्थियों ने कहीं से स्मार्ट फोन तो किसी ने लैपटॉप की व्यवस्था की। सुबह जैसे ही परीक्षा शुरू हुई तो कई विद्यार्थियों के मोबाइल और लैपटॉप पर पोर्टल नहीं खुला। नेटवर्क की समस्या के कारण पोर्टल नहीं खुल पाया। कहीं मोबाइल पर परीक्षा शुरू हुई तो बार-बार फोन आने पर दोबारा लॉगइन करना पड़ा। यहां तक लैपटॉप में वेब कैमरा चलना भी जरूरी था, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण वेब कैमरे नहीं चल पाए। वहीं कई जगह से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों ने शिकायत की कि जो प्रश्न के साथ ऑप्शन दिए गए थे वह सही नहीं थे। वहीं अब दूसरे चरण के विद्यार्थियों की सोमवार को 2 बजे से 4 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थी को दो साल निशुल्क मिलेगी कोचिंग
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुपर 100 में 750 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को पंचकूला और रेवाड़ी में कोचिंग दी जाएगी। अहम बात यह है कि 350 लड़कियों को इसमें इस बार आरक्षण दिया जाना है।
सुपर 100 के तहत मेधावी छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने में समस्या हुई है। कई जगह पोर्टल नहीं खुला और कई जगह मोबाइल में कॉल आने पर दिक्कत आई है। इस संबंध में निदेशालय से बात की जाएगी कि समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन

- रमेश कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें