फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते खेलते खुले नाले में गिरा बच्चा

Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
fatehabad/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर शाम नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते सवा साल के मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। भूना की शांति निकेतन स्कूल वाली गली में बीती रात स्थानीय निवासी छिंदा राम का बेटा अतुल गली में खेल रहा था।
विज्ञापन


बताया गया है कि खेलते खेलते वो गली के नुक्कड़ पर खुले निकासी नाले में गिर गया। लगभग 5 फुट गहरे नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई। बच्चे घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

कुछ ही दूर पर नाले में गिरे हुए बच्चे को देख परिजनों ने उसे उठाकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि मृतक बच्चे के परिजनों ने सोमवार रात ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर उसे दफना दिया।
विज्ञापन


मामले की शिकायत भी पुलिस को नहीं की गई है। नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका अधिकारियों को इस नाले को ढंकने के लिए कहा है लेकिन नपा अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें