फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का कागज मांगे तो स्कूटी चालक महिला ने दिया धक्का

Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
चालान काटा। - फोटो : bureau
विज्ञापन
लालबत्ती चौक पर सोमवार शाम को चालान काट रही महिला थाना प्रभारी व कांस्टेबल से एक स्कूटी सवार महिला उलझ गई। आरोप है कि गाड़ी के कागज मांगने पर महिला ने धक्का दिया और उनके साथ बदतमीजी की। आरोपी महिला ने कांस्टेबल के हाथ पर नाखून भी मारे। घटना के दौरान लालबत्ती चौक पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख आरोपी महिला स्कूटी छोड़ मौके से गायब हो गई। सूचना पाकर महिला का पति मौके पर पहुंच गया। पुलिस इस मामले में स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच करने में जुटी हुई थी।  जानकारी के मुताबिक लालबत्ती चौक पर शाम को महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने टीम के साथ अभियान चलाकर महिला दुपहिया वाहन चालकों के चालान काट रही थी।
इस दौरान कांस्टेबल ने महिला को रोका और उसे कागज दिखाने के लिए कहा। जिस पर महिला तैश में आ गई और टीम पर पैसे लेने जैसे आरोप लगाने लगी। महिला थाना प्रभारी ने जैसे ही स्कूटी की आरसी मांगी तो आरोपी महिला ने थाना प्रभारी व कांस्टेबल को धक्का दे दिया और महिला कांस्टेबल के हाथ पर नाखून मार दी। मामला बढ़ता देख आरोपी महिला मौके से गायब हो गई और इस दौरान महिला के पति ने टीम से हाथ जोड़कर माफी मांगी। लेकिन टीम इस मामले में समाचार लिखे जाने तक जांच करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से कागज मांगे तो उसने कांस्टेबल व मुझे धक्का मार दिया व कांस्टेबल के हाथ पर नाखून भी मार दिए। स्कूटी को कब्जे में लेकर अभी जांच की जा रही है।
  पुष्पा सिहाग, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें