फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के पास थ्री व्हीलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थ्री व्हीलर सवार रोहतक निवासी हलवाई विजेंद्र की बुधवार सुबह मौत हो गई। इसके अलावा दुर्घटना में तीन हलवाई घायल हुए हैं। मामले में सदर पुलिस ने मृतक विजेंद्र के भाई रोहतक के गढ़ी मोहल्ला निवासी राजाराम के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में राजाराम ने बताया कि 28 नवंबर की रात करीब एक बजे भाई विजेंद्र थ्री व्हीलर को चलाकर शादी समारोह फतेहाबाद से रोहतक जा रहे थे। जब गांव बड़ोपल के पास पहुंचे तो ट्रक ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विजेंद्र और उसके साथ रिशी, संजय व लक्ष्य घायल हो गए। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। यहां पर बुधवार सुबह उपचार के दौरान विजेंद्र की मौत हो गई। राजाराम ने बताया कि उसका भाई विजेंद्र हलवाई का काम करता है और शादी समारोह फतेहाबाद में काम करने के लिए आए हुए थे।