फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक की पैथोलॉजिस्ट कोरोना संक्रमित, 494 रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
भट्टूकलां में मास्क न लगाने पर चालान काटती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात पैथोलॉजिस्ट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डॉक्टर महिला के पति ने हिसार के निजी अस्पताल में जांच करवाई थी तो वह संक्रमित मिला था। इसके बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने महिला चिकित्सक का सैंपल लिया जो कि पॉजिटिव आया है। बुधवार को जिले में कोरोना सैंपल की 495 रिपोर्ट आई है इसमें एक ही केस संक्रमित मिला है। इसके अलावा 494 रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अलावा 132 सैंपलों की रिपोर्ट की जांच चल रही है। राहत की बात यह है कि बुधवार को जिले से 45 मरीज ठीक भी हुए है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 180 हो गई है। जिले में अब तक 5092 मरीज मिल चुके है इसमें से 4789 मरीज ठीक हुए है। अब तक 123 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 483 सैंपल लिए है।
आज से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का होगा टीकाकरण : एक अप्रैल यानी आज से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू हो रहा है। इसको लेकर आज मेगा ड्राइव का आयोजन होगा। पहले 60 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण हो रहा था। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी का कहना है कि टीकाकरण के लिए 60 सेशन प्लान किए गए है। वहीं बुधवार को 13 सेशन लगाए गए यहां पर 346 लोगों ने टीका लगवाया है इसमें 244 बुजुर्ग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें