फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी फतेहाबाद से गिरफ्तार

विज्ञापन
Arrest.JPG - फोटो : Arrest.JPG
विज्ञापन
गुरुग्राम के फर्रुख नगर में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल एक आरोपी ने घटना के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आरोपी की पहचान हिसार के गांव साबरवास निवासी विक्रांत उर्फ मुकेश उर्फ कैमरा के रूप में हुई है। उसने वारदात में शामिल होने की बात भी रिमांड के दौरान स्वीकार की है। हालांकि पुलिस इससे ज्यादा अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सीआईए टीम ने बीती 28 मार्च को गांव खाराखेड़ी के पास एक युवक को एक अवैध पिस्तौल, दो मैग्जीन, 11 कारतूस और पांच मोबाइल फोन के साथ दबोचा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान हिसार के गांव साबरवास निवासी विक्रांत उर्फ मुकेश उर्फ कैमरा के रूप में हुई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया था।
रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया है कि विक्रांत उर्फ मुकेश ने बताया कि पिछले दिनों गुरुग्राम के फर्रुखनगर में पिछले दिनों हुए दोहरे हत्याकांड में वह शामिल था। हालांकि अभी पुलिस खुलकर मामले का खुलासा नहीं कर रही है। एसपी राजेश कुमार ने ये पुष्टि की है कि आरोपी विक्रांत डबल मर्डर केस में शामिल था, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सीआईए ने सदर थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोपी को अवैध पिस्तौल व अन्य सामान के साथ पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया है कि गुरूग्राम फर्रुख नगर में पिछले दिनों हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल था। फिलहाल टीम जांच कर रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें