फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से डिपो होल्डर की मौत, फेफड़ों तक पहुंचा फंगस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक फंगस से अग्रोहा मेडिकल में रतिया निवासी एक डिपो होल्डर की मौत हो गई है। रतिया निवासी मरीज कई दिनों से अग्रोहा मेडिकल में दाखिल था। यहां पर सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि ब्लैक फंगस का प्रभाव मरीज के फेफड़ों तक पहुंच गया था। इसके अलावा आंखों के पास भी सूजन आ गई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मरीज की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने पर अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया था। वहीं जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 49 केस मिल चुके है। इसमें से 17 ब्लैक फंगस मरीजों की मौत हो चुकी है। दो मरीजों की घर में तथा 15 की अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हुई है।
ब्लैक फंगस से रतिया निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है। मरीज अग्रोहा मेडिकल में दाखिल था। जिले में ब्लैक फंगस से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। - डॉ. जयप्रकाश, ईएनटी।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना से 8 डिपो होल्डरों की मौत हो चुकी है और जिले में ब्लैक फंगस से रतिया निवासी डिपो होल्डर की पहली मौत हुई है। सरकार से कई बार मांग उठा चुके है कि सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जाएं। इसके अलावा मुआवजा का भी प्रावधान रखा जाए। - शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष, आल फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें