फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलने में एक दिन बाकी, जिले के आधे अध्यापकों के भी कोरोना टेस्ट नहीं ले सका स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से जिलेभर के स्कूलों के दरवाजे नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों की परेशानी दूर करने के लिए खोल दिए जाएंगे। हालांकि इसे लेकर प्रदेश सरकार द्वारा सभी शिक्षकों के अनिवार्य कोरोना टेस्ट करवाने का नियम पूरा होते नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग इसे लेकर क्या रणनीति अपनाएगा इस पर भी सबकी नजरें बनी हुई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग का कहना है कि इस मामले में विभाग अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है कि सोमवार तक अधिकाधिक टीचर्स के कोरोना टेस्ट करवा लिए जाएं। हालांकि वो भी अपने स्तर पर इस बात को लेकर पूरी तरह पक्के तौर पर नहीं कह पाए कि सोमवार तक सभी के कोरोना टेस्ट करवा लिए जाएंगे। मौजूदा हालात ये हैं कि खुद जिला शिक्षा अधिकारी भी नहीं जानते कि अब तक कितने अध्यापकों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने स्कूलों के स्तर पर व सीएमओ को पत्र लिख दिया है कि वो अध्यापकों के कोरोना टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन

जिले में साढ़े छह सौ से अधिक सरकारी और निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल : शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद जिले में साढ़े छह सौ से अधिक सरकारी और निजी स्कूल ऐसे हैं जिसमें नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन स्कूलों का कुल स्टाफ लगभग साढ़े 9 हजार के करीब बैठता है। ऐसे में इन सभी के कोरोना टेस्ट के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं लेकिन अभी भी स्कूल-स्कूल जाकर सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। स्कूल स्तर पर अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने स्तर पर कोरोना टेस्ट करवा लें और इसकी रिपोर्ट स्कूल प्रबंधन को सौंप दें। लेकिन अध्यापकों की संख्या इतनी अधिक है कि एक साथ इतने टेस्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास भी किट्स की कमी है।
फतेहाबाद में शनिवार को आए 96 नए मामले, कुल कोरोना मरीजों की संख्या 19 सौ पार : फतेहाबाद जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी फतेहाबाद जिले में कोरोना के 68 नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो तीन अध्यापक भी शामिल हैं। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 19 सौ के पार चला गया। शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना में आठ कोरोना के नए केस पाए गए। इसी तरह रतिया के गांव एमपी सोतर में भी एक साथ 14 नए केस आने से गांव में हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को न केवल अपने-अपने घरों में होम क्वारंटाइन किया गया है बल्कि प्रशासन के आदेशों के अनुसार संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन भी बना दिया है। इसके अलावा फतेहाबाद में भी कोरोना के अनेक मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

’सरकार के निर्देशानुसार अधिक से अधिक अध्यापकों के कोरोना टेस्ट करवाने की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि स्कूल खुलने से पहले काफी हद तक अध्यापकों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आ चुकी होगी। इसके अलावा स्कूल खुलने पर सोशल डिस्टेसिंग व हैंडवॉश व अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।’ -दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें