फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश करते वक्त अभियुक्त को सिम कार्ड देते साथी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में हवालात से आरोपी को जज के सामने पेश करने के लिए ले जाने के दौरान कागज में लपेटकर मोबाइल सिम देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सिम देते हुए पकड़ा गया युवक और आरोपी दोनों दोस्त हैं और उस पर भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ईएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि वह कोर्ट में कार्यरत है। सोमवार सुबह वह अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ गीता कालोनी निवासी कृष्ण को हवालात से निकाल कर एसडीजेएम सुनील कुमार की कोर्ट में पेश करने के लिए जा रहा था। इस दौरान एक युवक आया और आरोपी जसप्रीत को कागज में लपेटकर चिप व सिम कृष्ण को दी ताकि वह जेल जाने के बाद उससे बात कर सके। शमेशर सिंह ने बताया कि कृष्ण को चिट देते हुए युवक पर पड़ गई। जिसके बाद युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जसप्रीत निवासी दमकौरा रोड बताया। इसके बाद जसप्रीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में जसप्रीत ने बताया कि उसके खिलाफ भी अवैध पिस्तौल रखने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद जसप्रीत जमानत पर आ गया। पुलिस के मुताबिक कृष्ण भी जसप्रीत का साथी है। सिम के साथ में चिप कार्ड देने का मकसद क्या था, यह पुलिस पता करेगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 42 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्ण के पास जेल में मोबाइल भी हो सकता है। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें