फतेहाबाद। जिला में सोमवार को जिला परिषद के लिए तीन, पंचायत समिति के लिए 26, सरपंच के लिए 30 व पंच पदों के लिए 14 नामांकन भरे गए। जिला परिषद के लिए फतेहाबाद के जिला परिषद कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी कुलभूषण बंसल ने नामांकन लिए। वहीं पंचायत समिति के लिए जिले के बीडीपीओ ब्लॉक व पंच तथा सरपंचों के नामांकन गांवों में लिए जा रहे हैं। मंगलवार को गुरु पर्व की छुट्टी होने के चलतेे नामांकन नहीं लिए जाएंगेे।
फतेहाबाद में सोमवार को जिला परिषद केे वार्ड नंबर-आठ से देवराज नेे नामांकन भरा। वहीं वार्ड नंबर-नौ से बीबो इंदौरा ने ताल ठोकी है। वह पहले भी जिला परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। वार्ड नंबर-15 सेे वंदना रानी ने अपना नामांकन भरा।
वहीं पंचायत समिति फतेहाबाद के 30 वार्डों में से सोमवार को छह नामांकन आए हैं। गांव दौलतपुर केे सतीश कुमार ने वार्ड नंबर-पांच, बरसीन की प्रोमिला नेे वार्ड नंबर-14, धांगड़ के सुभाष चंद्र ने वार्ड नंबर-15, वार्ड नंबर-19 से निर्मला रानी, वार्ड नंबर-20 से वेद सिंह व राजेंद्र ने नामांकन भरा। इसी प्रकार फतेहाबाद खंड के गांव हरिपुरा से ओमप्रकाश, झलनियां से रामचंद्र, माजरा से सुनीता देवी, सालमखेड़ा से प्रियंका व मोनिका, बीघड़-दो से अमनदीप व राखी रानी, अकांवाली से मोहनलाल ने सरपंच पद के लिए अपने नामांकन भरे।
खंड नागपुर में पंचायत समिति के लिए वार्ड नंबर-14 सेे गीतारानी ने नामांकन भरा है। वहीं टोहाना के पंचायत समिति केे वार्ड नंबर-तीन से हंसराज निवासी समैन व वार्ड नंबर-एक से महीपाल कमालवाला ने नामांकन भरा।
भूना में पंचायत समिति केे लिए आए आठ नामांकन
पंचायत समिति भूना के सदस्य के चुनाव को लेकर सोमवार को आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगराधीश एवं रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को पंचायत समिति भूना के वार्ड नंबर तीन में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं वार्ड नंबर 6 में एक, वार्ड नंबर 8 में एक, वार्ड नंबर 11 में एक, वार्ड नंबर 13 में एक तथा वार्ड नंबर 17 में एक प्रत्याशी ने दूसरे दिन नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पहले दिन गोरखपुर के वार्ड नंबर 19 की एक महिला ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भरा था। भूना में सरपंच पद के लिए दो नामांकन आए हैं। रतिया सेे सरपंच पद के लिए चार, टोहाना से तीन व जाखल सेे एक नामांकन सामने आया है।
पंचायत समिति के सात व सरपंच के आठ नामांकन आए
भट्टूकलां। पंचायती चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन पंचायत समिति के 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भट्टूकलां खंड के अंतर्गत आने वाले गांवों में ब्लॉक समिति के लिए 21 वार्ड है। जिनमें 7 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे है। जिनमें पंचायत समिति वार्ड नम्बर पांच में एक, वार्ड नंबर छह में तीन, वार्ड नंबर 19 में एक, वार्ड नंबर चार में एक, वार्ड नंबर सात में एक नामांकन दाखिल किए गए। भट्टू खंड के अंतर्गत 24 गांवों के सरपंचों के लिए अब तक आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। पूरे ब्लॉक में सात पंच पद के लिए नामांकन दाखिल किए।