फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राजकीय आईटीआई भोड़िया खेड़ा में ऑन-द-स्पॉट दाखिले कल तक

Sat, 29 Aug 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई भोडिया खेड़ा में दाखिले के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी।प्रशासन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में सत्र 2026-27 के दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन और ऑन-द-स्पॉट दाखिले के लिए 31 अगस्त तक अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि पहले आवेदन और दाखिले की अंतिम तिथि 29 अगस्त थी। अब इसे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। पूर्व में दाखिला ले चुके छात्र-छात्राओं के लिए दाखिला रद्द कराने का विकल्प भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन, ऑन-द-स्पॉट दाखिला और दाखिला रद्द कराने में सहायता के लिए राजकीय आईटीआई भोडिया खेड़ा में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां आवेदक निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा आरक्षण प्रमाणपत्र, स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पहचान पत्र भी जरूरी होंगे। प्रधानाचार्य ने अभ्यर्थियों से दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की अपील की है।
-

महिला ट्रेड में हैं सीटें खाली
जिले में कुल पांच सरकारी और 16 निजी आईटीआई संचालित हैं। पहले जब दाखिला प्रक्रिया बंद हुई थी तो भोडिया खेड़ा आईटीआई में 11 सीटें खाली हैं। जाखल आईटीआई में 41 सीटें रिक्त पड़ी हैं। भिरड़ाना आईटीआई में कुल 264 सीटों में से 53 सीटें खाली रह गई हैं। टोहाना आईटीआई में 384 सीटों में से 27 सीटें नहीं भर पाई हैं। सबसे अधिक रिक्तियां टोहाना महिला आईटीआई में देखी गई हैं, जहां 151 सीटों में से 51 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें