फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार रूट पर रात में बसों का इंतजार आधे से एक घंटे पहुंचा

Wed, 11 Nov 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड से ​हिसार जाने वाली बस में लटककर जाते यात्री। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार रूट पर रात के समय रोडवेज बसों की कमी यात्रियों के लिए परेशानी बन रही है। सुबह हर 15 मिनट में बस मिल जाती है लेकिन रात को अंतराल बढ़कर 30 मिनट से एक घंटे तक पहुंच जाता है। इससे बड़ोपल और अग्रोहा जाने वाले यात्रियों को अधिक दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

दिन के समय फतेहाबाद से हिसार और हिसार से फतेहाबाद के बीच बसों की आवाजाही ठीक रहती है। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वालों को सुबह ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता। रात में बसों के बीच अंतराल बढ़ने से यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता है।
यात्री सुरेश, अमित, प्रदीप, रीतू और सीमा ने बताया कि रात में पुरानी या नई बस स्टैंड पर पहुंचती है तो उसमें पहले से ही काफी यात्री सवार होते हैं। बस स्टैंड से चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक रहती है। सीटें भरने के बाद लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार भीड़ इतनी होती है कि यात्रियों को दरवाजे के पास खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। रोडवेज के यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहारों के सीजन में दिन और रात दोनों समय यात्रियों की संख्या बढ़ी है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें