फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डल्लेवाल के अनशन के 100 दिन पूरे होने पर किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना

Wed, 05 Mar 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघुसचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे किसान।
विज्ञापन
फतेहाबाद। भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के द्वारा किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन के 100 दिन पूरे होने पर उनके समर्थन में फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। किसानों ने एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की ।
विज्ञापन


इस दौरान 100 किसान सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। भूख हड़ताल में शामिल भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के प्रदेशाध्यक्ष सरदार जरनैल सिंह भी पहुंचे। इसके अलावा कई किसान नेता भूख हड़ताल में शामिल हुए। इस भूख हड़ताल में सरदार राजेंद्र सिंह चहल, बेगराज फुल्ला, सुरेंद्र जाखड़, मदन लाल बिजारणिया, छैलू राम ढाका, सरदार प्रीत पाल सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, संदीप गढ़वाल, विनोद गिजरोड्या, सरदार गुरभेज सिंह आदि शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह ने कहा कि डल्लेवाल 100 दिन से अनशन पर हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। सरकार से मांग की कि वह किसानों की तरफ ध्यान दे और उनकी मांगों पर तुरंत विचार कर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें