फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम प्रकाश चौटाला और मोदी पर जमकर बोला हमला

Thu, 09 Oct 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधनसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने से पहले कहती थी पाकिस्तान अगर 5 जवानों को मारेगा तो दुगनी गोली यहां से दागी जाएगी, लेकिन कुछ दिनाें से पाकिस्तान लगातार हमले क र रहा है।

कहां गई मोदी सरकार, अब क्यों उन्हें जवाब नहीं दिया जाता। भाजपा के शासन में महंगाई कम नहीं हुई है। मोदी कहते थे अच्छे दिन आने वाले हैं। आखिर वह अच्छे दिन कहां गए।  सीएम हुड्डा ने कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं है और इनेलो का दावेदार कानूनी रूप से मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। दोनों पार्टियां प्रदेश में अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश की जनता ऐसे धोखेबाज दलों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। सरकार बनने के बाद जितने भी उपचुनाव हुए हैं। देश की जनता ने मोदी को नकारा है। वह बुधवार को टोहाना, भूना और रतिया में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनसभा करने पहुंचे थे। सबसे पहले सीएम हुड्डा का हेलीकॉप्टर दो बजे गांव समैण के खुले क्षेत्र में बनाए हैलीपैड पर उतरा। सीएम हुड्डा ने टोहानावासियों से कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन


शाम साढ़े 4 बजे रतिया पहुंचे सीएम हुडडा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के समर्थन में वोट मांगे। देर शाम भूना में आयोजित जनसभा में सीएम हुड्डा ने फतेहबाद से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा को विजयी बनाने को कहा। भूना पहुंचे सीएम का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री हंसराज जोशल, राजस्थान विपक्ष के नेता, श्रीगंगानगर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन जगदीश जांदू आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें