फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। टोहाना रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास पिकअप की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रत्ताखेड़ा निवासी जीत सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने अरोड़ा कॉलोनी निवासी सन्नी की शिकायत पर पिअकप चालक के खिलाफ लारपवाही से गाड़ी चलाने व हादसे के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरु कर दी है। रविवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक जीत सिंह के नाती सन्नी ने बताया कि उसका नाना शनिवार रात को उनसे मिलने आया था। रात करीब नौ बजे वह और उसका नाना घर जा रहे थे। रास्ते में एचपी पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे कि तभी शहर की तरफ से तेज गति से पिकअप गाड़ी आई और उसके नाना को टक्कर मारी। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो। उसे नागरिक अस्पताल में लेकर गये लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें