फतेहाबाद। शहर की दो कॉलोनियों में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारी और परिजन कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है। दोनों मामलों में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
शनिवार शाम शहर के एक कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ गई। युवक को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे मामले में भी 26 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में परिजनों ने मौत के कारणों को लेकर कुछ भी बताने से मना कर दिया।
नशे से जिले में 36 लोगों की जा चुकी है जान
नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। यहां पर करीब डेढ़ हजार मरीज नशा छुड़वाने के लिए दाखिल हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां पर दाखिल मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद उसकी रिपोर्ट लेती है। इस दौरान सामने आ चुका है नशा लेने वाले 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
कोट
शहर में अल-अलग क्षेत्र में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारणों का पता चल पाएगा।
-प्रहलाद सिंह, कार्यकारी शहर थाना प्रभारी