फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में बढ़ाई जाएगी बेड की संख्या ः मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पोली क्लीनिक में टीकाकरण का जायजा लेने के बाद पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन व बेड की उपलब्धतता के बारे में जाना। कार्यवाहक उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल व सीएमओ डॉ. गोबिंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को कोविड-19 की परिस्थितियों को समझते हुए बहुत ही सावधानी से रहना होगा तथा सभी गाइडलाइन व प्रोटोकोल की अनुपालना गंभीरता के साथ करनी होगी, ताकि संक्रमण को नियंत्रित रखा जा सके। अगर लोग सावधानी बरतेंगे तो निश्चित रूप से कोरोना का जल्द हराया जा सकता है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी नहीं है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मीडिया कर्मियों ने कई सवाल किए। जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया गया है। जिला फतेहाबाद का भी ऑक्सीजन कोटा एक एमटी से बढ़ाकर पांच एमटी कर दिया गया है। कोरोना संबंधी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के लिए प्रदेश, जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
डॉक्टर की पर्ची दिखाकर व्यक्तिगत तौर पर ऑक्सीजन ले सकेंगे
व्यक्तिगत तौर पर ऑक्सीजन लेने के लिए लोगों को परेशानी होने के मसले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने निर्देश दे दिए हैं कि लोगों को व्यक्तिगत तौर पर भी ऑक्सीजन दी जाए। कोई भी व्यक्ति डॉक्टर की पर्ची दिखाकर व्यक्तिगत तौर पर ऑक्सीजन ले सकता है। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी, इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है और पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश, कोई वीआईपी आए तो दिक्कत न हों
पत्रकारों ने पूछा कि सीएम के आने की सूचना पर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल है। वहां से लोगों को निकाल दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद के सीएमओ डॉ. गोबिंद गुप्ता और एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी से पूछा कि क्या ऐसा किया गया है। दोनों ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। इस पर उन्हें निर्देश दिए कि उनके या किसी अन्य मंत्री या वीआईपी के आने के दौरे को लेकर किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें