फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब जनता तय करेगी प्रदेश का बजट, 31 तक दे सकेंगे सुझाव

Mon, 19 Jan 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण में आमजन की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने की पहल तेज कर दी है। सरकार का उद्देश्य ऐसा बजट तैयार करना है, जो जनहित, विकास प्राथमिकताओं और नागरिकों की वास्तविक जरूरतों को प्रतिबिंबित करे। इसी क्रम में राज्य के प्रत्येक नागरिक से अपने सुझाव साझा करने का आह्वान किया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट को जनभागीदारी आधारित बनाने के संकल्प के साथ विभिन्न वर्गों के हितधारकों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। उद्योग, व्यापार, शिक्षा, कृषि, महिला उद्यमिता सहित अनेक क्षेत्रों से प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 6 जनवरी को गुरुग्राम विश्वविद्यालय से इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल पर हरियाणवी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सुझाव देने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, ताकि समाज के सभी वर्ग अपनी बात रख सकें। जिले के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे समय रहते अपने सुझाव साझा करें। प्राप्त सभी सुझावों पर विचार कर उन्हें बजट में समाहित किया जाएगा, जिससे बजट अधिक समावेशी और प्रभावी बन सके।
विज्ञापन

-

सुझाव देने के लिए कई आसान विकल्प

अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने बताया कि नागरिक 7303350030 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपनी राय दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा एआई-सहायक के माध्यम से thevoxai.in/haryanabudget पर संवाद किया जा सकता है। विस्तृत सुझाव देने के इच्छुक नागरिक bamsharyana.nic.in/suggestion.aspx पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें