फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सेकेंडरी प्वाइंट पर अब समय से होगा कचरे का उठान, दो नए ट्रैक्टर मिले

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे नए ट्रैक्टर
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद अब अपने स्तर पर भी सेकेंडरी प्वाइंट से कचरे के ढेर को लेकर समय से उठवा पाएगी। सुबह 11 बजे के बाद और शाम के समय सेकेंडरी प्वाइंट पर नगर परिषद अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करेगा और गलियों से आने वाले कचरे को सीधा उसमें डाला जाएगा। नगर परिषद को दो नए ट्रैक्टर मिल गए हैं और ट्रॉलियां तैयार करवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगर परिषद ने ट्रैक्टर के लिए आचार संहिता से पहले प्रक्रिया शुरू कर रखी थी। एजेंसी ने अब दो नए ट्रैक्टर नगर परिषद को उपलब्ध करवा दिए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के पास पहले दो ट्रैक्टर-ट्रॉली खुद के हैं और अब संख्या चार हो जाएगी। नगर परिषद अधिकारियों को सेकेंडरी प्वाइंट से समय पर कचरा न उठने को लेकर शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसको लेकर पिछले दिनों नगर परिषद कार्यालय में सफाई दरोगा और डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी के सुपरवाइजर के बीच बैठक हुई थी। इस दौरान डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी के सुपरवाइजर ने कहा था कि कर्मचारी देरी से प्वाइंट पर कचरा लाते हैं, इस वजह से दिक्कत होती है। इस दौरान अधिकारियों ने कहा था कि सेकेंडरी प्वाइंट पर नगर परिषद के ट्रैक्टर-ट्रॉली और कुछ पर एजेंसी के वाहन सुबह 11 बजे के बाद खड़े होंगे, इसी में सीधा कचरा डाला जाएगा। लेकिन नगर परिषद के पास साधन मौजूद न होने के चलते ये योजना शुरू नहीं हो पाई।
ये हैं सेकेंडरी प्वाइंट
भट्टू रोड पर सिवाच अस्पताल के सामने, बीघड़ रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास, फव्वारा चौक, शिवालय मार्केट के सामने, पुराना एसडीएम निवास के सामने, ऑटो मार्केट के बाहर, रतिया रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने।
विज्ञापन

नहीं हो रही है नाइट स्वीपिंग
नगर परिषद शहर में पहले स्वीपिंग मशीन के जरिए रात के समय सफाई करवा रहा था। मशीन का बजट हर माह साढ़े 4 लाख के अलावा रोजाना 50 लीटर तेल था। इसको लेकर हाउस में विरोध हुआ तो मशीन को मौखिक आदेश पर बंद कर दिया गया। इसके बाद से रात के समय मुख्य बाजार में सफाई नहीं हो रही है।
कोट
शहर के सेकेंडरी प्वाइंट पर कचरे का उठान समय से होगा। इसको लेकर नगर परिषद पहले ही प्लानिंग बना चुका है। सेकेंडरी प्वाइंट पर नगर परिषद के ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होंगी ताकि आसपास के लोग सीधा उसमें कचरा डाल सकें। इसके अलावा वार्डों में सफाई के दौरान जो कचरा बाद में आएगा उसे सीधा उसमें डाला जाएगा।
विज्ञापन

-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें