फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब सात साल के लिए कचरा उठान का होगा ठेका, 20 करोड़ होंगे खर्च

Tue, 15 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान करते हुए कर्मचारीस्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय ने शहर में डोर टू डोर कचरा उठान के लिए निजी एजेंसी को दिए जाने वाले ठेके में फेरबदल किया है। अब नगर परिषद एजेंसी को सात साल के लिए ठेका देगी। इसके नया एस्टीमेट तैयार किया है। कचरा उठान पर सात साल में 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


एजेंसी को सिर्फ डोर टू डोर से कचरा एकत्रित करना होगा और निस्तारण स्थल पर पहुंचाना होगा। इसके बाद निस्तारण के लिए नगर परिषद दूसरी एजेंसी को ठेका देगी। नगर निकाय ने डोर टू डोर कचरा उठान को लेकर तीसरी बार नियमों फेरबदल किया है। नगर निकाय ने जिला नगर आयुक्तों को मध्यप्रदेश के स्वच्छ शहरों में भेजकर सर्वे करवाया। सर्वे के दौरान ये सामना आया कि इन शहरों को पहले स्टे कैटल किया गया है। इसके अलावा यहां पर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिया जा रहा है।

यही नहीं एजेंसी को ठेका भी लंबे समय तक दिया जा रहा है। इससे कचरा उठान की लागत में कमी आ रही है और एजेंसी को भी फायदा मिल रहा है। इसके चलते नगर निकाय ने एजेंसी को सात साल के लिए ठेका देने का निर्णय लिया है और नगर परिषद और नगर पालिकाओं से सात साल के हिसाब से एस्टीमेट मांगे हैं। शहर फतेहाबाद का नगर निकाय एस्टीमेट भेज चुकी है। जिसके अनुसार 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एजेंसी को कचरा उठान के लिए 26 गाड़ियां लगानी होंगी। इसके अलावा ई-रिक्शा, लोडर भी लगाने होंगे।
विज्ञापन


-

35 टन होता है कचरे का उठान

शहर फतेहाबाद से रोजाना 35 टन कचरा निकल रहा है। नगर परिषद ने वर्ष 2023 के मई माह में निजी एजेंसी को ठेका दिया था। ठेका वर्ष 2024 में मई माह में खत्म हो गया। इस दौरान चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के कारण आगे बढ़ा दिया गया था। दिसंबर में टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण इस साल अप्रैल माह तक बढ़ाया जा चुका है। 30 अप्रैल को ठेका खत्म हो जाएगा।

-

एजेंसी को रखने होंगे 83 कर्मचारी

नगर परिषद ने शहर की जनसंख्या 96,054 के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया है। शहर से रोजाना 35 से 40 टन कचरा निकल रहा है। शहर में 27 वार्ड हैं। एजेंसी को 26 बड़ी गाड़ियां उठान के लिए लगानी होंगी। इसके अलावा पांच छोटी गाड़ियां तंग गलियों के लिए लगानी होंगी। एजेंसी को सुपरवाइजर समेत करीब 83 कर्मचारी रखने होंगे।

-

डोर टू डोर कचरा उठान को लेकर सात साल के लिए एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। इससे लागत भी कम आएगी। एजेंसी को भी गाड़ियों की व्यवस्था को लेकर आसानी होगी। जिले की सभी निकायों के एस्टीमेट मुख्यालय को भेजे जा चुके हैं। शहरों में स्ट्रे कैटल को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


- संजय बिश्रोई, जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें