फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब समिति करेगी छात्राओं की काउंसिलिंग

Sat, 06 Dec 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में जिला बाल संरक्षण अ​धिकारी कार्यालय संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना के ढाणी भोजराज के निजी स्कूल संचालक की मुश्किलें बढ़ सकती है। सोमवार से जिला बाल कल्याण समिति छात्राओं की काउंसिलिंग करेगी। छात्राओं को अभिभावकों के साथ समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण समिति छात्राओं की काउंसलिंग के दौरान ये पता लगाएगी कि उनके साथ कोई गलत हरकत तो नहीं हुई है। स्कूल संचालक का छात्राओं के साथ किस तरह का व्यवहार था। समिति यह भी पता लगाएगी कि स्कूल में कहीं अन्या छात्राओं के साथ भी मारपीट तो नहीं की जाती थी। छात्राओं की काउंसलिंग के आधार पर समिति पुलिस विभाग को कार्रवाई की सिफारिश कर सकती है। हालांकि इस मामले में भूना पुलिस आरोपी स्कूल संचालक सुभाष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर चुकी है। संचालक को जमानत भी मिल चुकी है। पुलिस ने जिस छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है वह नाबालिग नहीं है।

-
छात्राएं गुप्त रूप से भी दे सकती हैं जानकारी

जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिवकुमार मालवाल ने बताया कि छात्राएं गुप्त रूप से भी समिति को जानकारी दे सकती है। कई बार छात्राएं भय के चलते सामने नहीं आना चाहती है। बाल कल्याण समिति गांव में भी जानकारी जुटाएगी। इसके बाद ही पूरी रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन


-
स्कूलों में शिकायत पेटिका खोलने के दिए जाएंगे निर्देश

स्कूलों में शिकायत पेटिका लगाई जाती है। हालांकि कई स्कूलों में शिकायत पेटिका नहीं खोली जा रही है। इसको लेकर सोमवार को स्कूलों को निर्देश दिए जाएंगे। ये भी निर्देश दिए जाएंगे कि पेटिका ऐसी जगह पर लगाई जाएं जहां पर वह बिना संकोच शिकायत डाल सकें।
विज्ञापन


शिव कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें