फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओएसटी में अब डॉक्टर की निगरानी में मरीज की काउंसलिंग कर दी जाएगी दवाई

Tue, 12 Dec 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशा मुक्ति केंद्र में शुरू किए गए ओएसटी सेंटर के लिए आखिरकार मेडिकल ऑफिसर मिल गया है। ओएसटी में डॉ. परमिंद्र कौर की नियुक्ति हुई है। अब वहां डॉक्टर की निगरानी में मरीजों की काउंसलिंग कर दवाई दी जाएगी।
विज्ञापन

नशा ले रहे मरीजों की काउंसलिंग ओएसटी में की जाती है और विशेषज्ञ की निगरानी में नशा छुड़वाने के लिए दवाई दी जाती है। शहर में ही 561 युवा इंजेक्शन के जरिए हेरोइन नशा ले रहे है। टारगेट इंटरवेंशन (टीआई) कार्यक्रम के सर्वे में इनकी पहचान और पंजीकरण कर उन्हें रोजाना सिरिंज उपलब्ध करवाई जा रही है।
-
पांच साल के इंतजार के बाद पिछले माह शुरू हुआ है ओएसटी
ओएसटी सेंटर की मंजूरी वर्ष 2018 में मिली थी। पहले इसे रतिया में खोला जाना था। तब भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय ने इसका संचालन रोक कर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में इसे मंजूरी दी गई। सिविल सर्जन कार्यालय ने इस साल भर्ती प्रक्रिया पूरी करके पिछले माह ही इसे शुरू किया है। वहां आने वाले पीड़ितों को नशे से बचने के लिए प्रेरित कर दवाइयों से इलाज किया जाएगा। मरीजों के एचआईवी, एड्स, टीबी से संबंधी निशुल्क जांच कर दवाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ओएसटी सेंटर में 14 माह में आए मरीज
माह ओपीडी दाखिल
अप्रैल 2022 200 52
मई 229 31
जून 255 38
जुलाई 332 40
अगस्त 301 49
सितंबर 325 34
अक्तूबर 190 19
नवंबर 158 16
दिसंबर 212 20
जनवरी 2023 282 21
फरवरी 237 24
मार्च 236 15
अप्रैल 180 12
मई 187 39
- -
ओएसटी सेंटर में डॉक्टर की नियुक्ति की जा चुकी है। अब ओएसटी में मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। - डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें