फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रेवाड़ी नहीं अब कुरुक्षेत्र में दी जाएगी सुपर-100 के विद्यार्थियों को कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना के तहत कोचिंग के लिए चयन होने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर है। शिक्षा विभाग अब सुपर-100 के तहत चयनित विद्यार्थियों को रेवाड़ी में नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र में कोचिंग देगा। विकल्प फाउंडेशन ने कोचिंग सेंटर को रेवाड़ी की जगह कुरुक्षेत्र में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

अब दूसरे लेवल की परीक्षा का इंतजार कर रहे जिले के 164 विद्यार्थियों को तीन दिन प्रशिक्षण देकर परीक्षा ली जाएगी। ये विद्यार्थी लेवल-एक की परीक्षा में पास हो चुके है और अब लेवल दो का इंतजार कर रहे हैं, जो कि फाइनल परीक्षा होनी है। बताया जा रहा है कि मिशन बुनियाद की लेवल तीन की परीक्षा होने के बाद ही सुपर-100 की परीक्षा ली जाएगी। हालांकि पहले सुपर-100 के विद्यार्थियों की लेवल दो की परीक्षा 9 अप्रैल को ली जानी थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सेंटर की जगह रेवाड़ी से कुरुक्षेत्र करने के चलते इसे रद्द किया गया। विकल्प फाउंडेशन पहले तीन दिन प्रशिक्षण देगा। इसके बाद ही लेवल दो की परीक्षा ली जाएगी।

दो साल तक मिलेगी निशुल्क कोचिंग
शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को दो साल तक निशुल्क कोचिंग दी जाती है। विद्यार्थी नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग लेते हैं। इसके अलावा कक्षा 11 वीं और 12 वीं की पढ़ाई भी करते हैं। शिक्षा विभाग कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों से आवेदन लेता है। जिले में पहले लेवल की परीक्षा में 1745 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें 164 पास हुए हैं।
विज्ञापन


ये रहे थे जिले के टॉप थ्री में स्कूल
स्कूल पास विद्यार्थी



राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद 8

राजकीय हाई स्कूल मोचीवाली 7

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी गोपाल 7
कोट

सुपर-100 योजना के तहत पहले रेवाड़ी में कोचिंग दी जाती थी, लेकिन अब कुरुक्षेत्र में दी जाएगी। जिले के 164 विद्यार्थियों की लेवल दो की परीक्षा होनी है, इसको लेकर अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

- मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें