फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब पीएचसी पर भी होगी सीबीसी जांच, पहली बार मिलीं 17 मशीनें

Sat, 09 Nov 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पीएचसी के लिए आई सीबीसी मशीन की जानकारी देते हुए लैब तकनी​शियन
विज्ञापन
फतेहाबाद। वायरल बुखार या अन्य संक्रमण की जांच के लिए अब गांव के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों या फिर नागरिक अस्पताल में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों की गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) जांच हो पाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की तरफ से जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहली बार सीबीसी जांच मशीनें पहुंची हैं। अगले हफ्ते तक ये मशीनें पीएचसी में इंस्टॉल भी कर दी जाएंगी। इसके बाद मरीजों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले लैब तकनीशियन नहीं थे। इसके चलते जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही थी। केंद्रों में लैब तकनीशियन आने के बाद सीबीसी मशीनों की डिमांड की गई। अब विभाग द्वारा ये मशीनें भेजी गई हैं। सीबीसी मशीन से प्लेटलेट्स, एचबी, डब्ल्यूबीसी, आरबीसी आदि की जांच आसानी से हो पाएगी। संवाद
- तीन लाख रुपये में खरीदी गई एक मशीन

मरीजों को सुविधा देने के लिए एक सीबीसी मशीन तीन लाख रुपये से खरीदी गई है। यानि की कुल 51 लाख रुपये कीमत की ये 17 मशीनें हैं। हालांकि पहले नागरिक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही सीबीसी जांच की सुविधा है। वहीं अगर कोई मरीज निजी लैब पर सीबीसी जांच करवाता है तो उसे 150 से 200 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

- डेंगू के लक्षणों का चल सकेगा पता

मौसम में बदलाव के चलते वायरल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालात ये है कि नागरिक अस्पताल में रोजाना 150 से 200 मरीजों की सीबीसी जांच हो रही है। गांवों से लोग जांच के लिए यहां पहुंच रहे हैं। पीएचसी स्तर पर सीबीसी जांच सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को फायदा मिलेगा। यहां तक डेंगू के लक्षणों का भी पता चल सकेगा। प्लेटलेट्स जांच भी यहीं हो पाएगी।
- ये है जिले में अस्पतालों की स्थिति

जिला अस्पताल - 1
उप जिला अस्पताल - 1

सीएचसी - 5
पीएचसी - 17

अर्बन पीएचसी - 3
24 घंटे इमरजेंसी सुविधा वाले अस्पताल - 15

- जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीबीसी जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। केंद्रों पर मशीनें पहुंच चुकी हैं। अगले सप्ताह इन्हें इंस्टॉल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रेम चंद, बायोमेडिकल इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें