फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार दुकान मालिकों को नोटिस दो को सील करने की तैयारी

Thu, 24 Sep 2026 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में टूटी हुई दीवार संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद के बाहर दुकानों का निर्माण नियमों के विपरीत करने पर नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चार दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें दो दुकानों की सीलिंग की तैयारी है। निर्माण पूरा कर चुकी दो दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने संबंधित दुकानों के नक्शे रद्द कर दिए हैं। दुकान मालिकों ने स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्माण नहीं किया। नियमों के तहत दुकानों के आगे बरामदे के लिए जगह छोड़नी थी लेकिन निर्माण के दौरान यह जगह नहीं छोड़ी गई। इस मामले में नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
दो दुकानदारों ने निर्माण शुरू करने के बाद नक्शे के लिए आवेदन किया था। नगर परिषद ने दोनों दुकानों के नक्शे रद्द कर दिए हैं। अधिकारियों की कार्रवाई के बाद इन दुकानों को खाली कराने की तैयारी है। नियमों का पालन नहीं होने पर आगे सीलिंग की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा निर्माणाधीन पांच अन्य दुकानों की भी जांच चल रही है। नगर परिषद इन दुकानों के निर्माण की स्थिति और स्वीकृत नक्शे की जांच कर रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-
सुरक्षा के बिना तोड़ी दुकानें, नगर परिषद कार्यालय की दीवारें टूटीं
नगर परिषद कार्यालय के साथी बनी पुरानी दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। इसके चलते नगर परिषद कार्यालय की दीवारों में दरारें आ गई है। हालात ये है कि नगर परिषद कार्यालय में चल रही आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र ब्रांच में हादसे की आशंका है।
-
बीआई कार्यालय को नोटिस हुआ जारी तो हरकत में आए
शिकायतों के बाद नगर परिषद एमई कार्यालय ने बीआई ब्रांच को नोटिस जारी किया था। इसके बाद ब्रांच अधिकारी हरकत में आए हैं। नगर परिषद से मात्र 50 मीटर दूरी पर ही नियमों की अवहेलना होती रही। करीब 6 माह तक निर्माण होता रहा लेकिन नगर परिषद अधिकारी खामोश रहे। एमई कार्यालय की तरफ से जारी हुए इस नोटिस में स्पष्ट कहा गया कि नियमों के पालन के बिना लाल बत्ती चौक से लेकर महाराजा अग्रसैन चौक तक निर्माण हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
-
एफआईआर दर्ज करवाएंगे
नगर परिषद कार्यालय की दीवारें टूटी हैं। मामला संज्ञान में आया है। ईओ के आने बाद चर्चा की जाएगी और नियम अनुसार पुलिस को भी शिकायत देकर एफआईआर करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- गोविंद, सचिव, नगर परिषद
-
नगर परिषद की तरफ से अवैध निर्माण पर समय-समय पर नोटिस दिए जाते हैं। नगर परिषद कार्यालय के बाहर निर्माण में कोताही पर भी नोटिस दिए जा रहे हैं।
- विकास बजाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें