फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 60 मेडिकल संचालकों को नोटिस, नशा बेचा तो खैर नहीं

Sun, 02 Nov 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मेडिकल संचालकों को नोटिस देते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पुलिस विभाग ने मेडिकल संचालकों पर सख्ती शुरू कर दी है। प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने पर रोक लगाने को लेकर पुलिस विभाग ने नोटिस देने शुरू कर दिए है। पुलिस विभाग की तरप से रविवार को जिले में 60 मेडिकल संचालकों को नोटिस दिए गए है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि अगर नशे के कारोबार में शामिल हुए तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पुलिस विभाग की तरफ से शनिवार को मेडिकल संचालकों की बैठक भी ली गई थी और शपथ भी दिलवाई थी। इसके बाद अब नोटिस भी पुलिस विभाग की तरफ से दिए जा रहे हैं।

जिले के हर थाने, चौकी, बाजार, स्कूल-कॉलेज और मेडिकल स्टोर पर अब एक ही नारा पुलिस विभाग की तरफ से दिया जा रहा है कि नशे का इंजेक्शन लगाओगे तो 100 प्रतिशत मौत निश्चित है। इस बारे में ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत थानों और पुलिस चौकियों की ओर से प्रमुख चौराहों, बाजारों और स्कूल-कॉलेजों में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। इनमें नशे के दुष्प्रभाव, इंजेक्शन और नशे की दवाओं के खतरों के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें