फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गैर पंजीकृत दो निजी प्ले स्कूलों को नोटिस

Thu, 07 Aug 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी स्नेहलता की टीम ने 29 गांवों में निजी प्ले स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो गैर पंजीकृत प्ले स्कूल संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सीडीपीओ ने कहा कि जिन स्कूलों ने अब तक पंजीकरण नहीं करवाया है, उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्नेहलता ने बताया कि विभाग की ओर से पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन अब अनदेखी करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट प्ले स्कूल हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
स्नेहलता ने ब्लॉक भूना के अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के किसी भी प्ले स्कूल में दाखिला करवाने से पहले उसकी पंजीकरण स्थिति की जांच करें। विभाग की सुपरवाइजर अपने-अपने एरिया में ऐसे गैर पंजीकृत प्राइवेट प्ले स्कूलों पर निगरानी रखें। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर पंकज शर्मा, मंगलेश नेहरा, मोनिका, सपना व राजेश्वरी तथा स्वीटी भी टीम में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें