रतिया। शहर पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से प्रतिबंधित दवाइयां बेचने की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी धीरज कुमार के साथ टोहाना रोड चुंगी चौक के पास एक मेडिकल स्टोर पर छापा डाला। हालांकि माैके से नशीली गोलियां बरामद नहीं हुईं। दवाइयों का सेल परचेज का रिकॉर्ड न मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर 15 दिन में रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए।
शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह को सूचना मिली कि टोहाना रोड पर एक मेडिकल हॉल पर नशीली दवाइयां बिक रही हैं। जिस पर शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने जिला जिला ड्रग कंट्रोलर धीरज कुमार की टीम के साथ मिलकर बुधवार शाम को मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई लिए पहुंची।