फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवनों पर चुनावी पोस्टर लगाने पर भाजपा चेयरमैन उम्मीदवार समेत आठ को नोटिस

विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद द्वारा उतारे गए अवैध होर्डिंग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर चेयरमैन और पार्षद पद उम्मीदवार अवैध रूप से शहर में पोस्टर और होर्डिंग लगाकर प्रचार कर रहे हैं। इसको लेकर फतेहाबाद प्रशासन सख्त हो गया है। चुनाव अधिकारियों ने शहर में सर्वे करवाया। सर्वे में सरकारी भवनों पर पोस्टर लगे मिले। इसको लेकर फतेहाबाद नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार समेत आठ उम्मीदवारों को नगर परिषद प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करके सरकारी भवनों से होर्डिंग और पोस्टर हटाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पहले भी तहसीलदार रणविजय सिंह और ईओ ऋषिकेश चौधरी ने होर्डिंग हटवाए थे। लेकिन बावजूद इसके दोबारा सरकारी भवनों पर होर्डिंग लगा दिए गए। इसके चलते नप ने चेयरमैन उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है। नप अधिकारियों के मुताबिक भाजपा चेयरमैन उम्मीदवार राजेंद्र खिंची, आम आदमी पार्टी से सुभाष चंद्र, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार एडवोकेट विरेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा आजाद उम्मीदवार सुनील, बलविंद्र चौहान, अनूप कुमार, माया देवी व हरदीप सिंह शामिल है। नप अधिकारियों का कहना है कि अगर नोटिस के बाद भी सरकारी भवनों से होर्डिंग व पोस्टर नहीं हटाए गए तो जुर्माना लगाया जाएगा।
पार्षद उम्मीदवारों को भी जारी होंगे नोटिस
नगर परिषद पार्षद उम्मीदवारों को भी नोटिस जारी करने जा रहा है। नप अधिकारियों के मुताबिक सर्वे में पार्षद उम्मीदवारों के भी सरकारी भवनों पर पोस्टर लगे मिले है। मंगलवार को इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
नगर निकाय आम चुनाव 2022 के अंतर्गत चुनाव प्रचार हेतु अवैध तरीके से बैनर और पोस्टर सरकारी भवन और चौक में लगाए गए है। जो कि चुनावी आचार संहिता की उल्लंघन है। इसके चलते आठ चेयरमैन उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें