फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सिवाच दंपती करोड़पति, दिल्ली, जयपुर, शिमला और मंसूरी में हैं फ्लैट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी से नामांकन दाखिल करने वाले डॉ. वीरेंद्र सिवाच और उनकी पत्नी दोनों ही करोड़पति हैं। डॉ. वीरेंद्र सिवाच के पास दस करोड़ से अधिक की संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी एवं कवरिंग प्रत्याशी अनुराधा सिवाच के पास दो करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी है। इसकी जानकारी डॉ. सिवाच ने शुक्रवार दोपहर को अपने नामांकन के साथ दिए हलफनामे में खुद दी है। डॉ. सिवाच की इतनी प्रॉपर्टी का राज दरअसल 20 साल पहले प्रॉपर्टीज में किया गया उनका लाखों का निवेश है जिसकी अब मार्केट वैल्यू करोड़ों में आ गई है। हलफनामे के अनुसार डॉ. सिवाच के पास 5 लाख 65 हजार नकद व उनकी पत्नी के पास 2 लाख 9 हजार की नकदी है जबकि डॉ. सिवाच के आठ बैंक अकाउंट्स में लगभग 91 लाख रुपये जमा हैं जबकि उनकी पत्नी डॉ. अनुराधा सिवाच के खाते में 29 लाख से अधिक जमा हैं।
विज्ञापन

नामांकन के समय दिए गए हलफनामे के अनुसार जजपा उम्मीदवार डा. वीरेंद्र सिवाच व उनकी पत्नी अनुराधा सिवाच के दिल्ली, जय, शिमला एवं मंसूरी में फ्लैट्स हैं। इनमें से दिल्ली का फ्लैट 1997 एवं मंसूरी का फ्लैट 2002 में खरीदा था। बाकी दोनों फ्लैट पिछले पांच साल में खरीदे गए हैं। इसके अलावा डा. वीरेंद्र सिवाच के नाम गुड़गांव के सोहना कस्बे में 16 बीघा जमीन भी है। इसी जगह पर इनकी पत्नी अनुराधा सिवाच के नाम भी 19 बीघा जमीन है। ये दोनों नॉन एग्रीकल्चर लैंड की श्रेणी में आती हैं। इसके अलावा हिसार में भी डा. वीरेंद्र सिवाच का एक प्लाट है।
31 एकड़ के करीब जमीन, एक किलो सोना और तीन लग्जरी गाड़ी के मालिक हैं डॉ. सिवाच दंपती
नामांकन के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. वीरेंद्र सिवाच 25 एकड़ जमीन के मालिक हैं जो हिसार जिले में है जबकि उनकी पत्नी अनुराधा भी छह एकड़ से अधिक जमीन की मालकिन हैं। इसमें से ज्यादातर रतिया के अहरवां गांव में स्थित है। इसके अलावा दोनों के पास कुल एक किलो सोना है जिसमें से 4 सौ ग्राम डॉ. वीरेंद्र सिवाच व 6 सौ ग्राम उनकी पत्नी के पास दिखाया गया है। इतना ही नहीं डॉ. वीरेंद्र सिवाच के नाम तीन लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इनमें इनोवा, टाटा चसफारी व टोयोटा कोरोला शामिल हैं। इसके अलावा डॉ. सिवाच ने लगभग 30 लाख रुपये लोन एवं एडवांस के रूप में भी कई लोगों को दिए हुए हैं।
विज्ञापन

बैंक नहीं, लेकिन कई लोगों के कर्जदार हैं सिवाच दंपती, 47 लाख का कर्जा
हलफनामे के अनुसार डा. वीरेंद्र सिवाच व उनकी पत्नी अनुराधा सिवाच पर किसी बैंक का कोई कर्जा नहीं है, लेकिन उन्होंने कई लोगों से पैसे लिए हुए हैं जो उन्हें लौटाने हैं। उन्होंने इन सभी लोगों की सूची भी हलफनामे में दी है। दोनों पर कुल 47 लाख रुपये का कर्जा है।
--------------------------------------
बीजेपी प्रत्याशी दुड़ाराम से अमीर उनकी पत्नी
फतेहाबाद। फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम की संपत्ति अपनी पत्नी मलागिरी देवी से कम है। हालांकि दुड़ाराम और उनकी पत्नी दोनों ही करोड़पति अवश्य हैं। शुक्रवार को नामांकन के दौरान संपति को लेकर दिए हलफनामे में दुड़ाराम ने खुद बताया है कि उनके पास कुल पौने छह करोड़ की संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी मलागिरी देवी के पास 6 करोड़ 93 लाख की प्रॉपर्टी है। भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम के पास बैंक खातों में लगभग 41 लाख रुपये हैं जबकि कैश उनके पास 50 हजार ही है। इसी तरह उनकी पत्नी के खाते में भी दो लाख के करीब हैं। इतना ही नहीं, दुड़ाराम के पास पिस्तौल और कार्बाइन भी है, इसका जिक्र भी उन्होंने अपने हलफनामे में किया हुआ है।
दुड़ाराम दंपती ने एलआईसी में निवेश किए 25 लाख रुपये
नामांकन के साथ दिए हलफनामे में दुड़ाराम ने बताया है कि उन्होंने दो अलग-अलग एलआईसी पॉलिसी में 15 लाख एवं उनकी पत्नी मलागिरी देवी ने दो अलग-अलग पॉलिसी में दस लाख रुपये का निवेश किया हुआ है। इसके अलावा दुड़ाराम की पत्नी ने चिटफंड कंपनी पल्स में भी ढाई लाख रुपये लगा रखे हैं।
दुड़ाराम के पास स्कॉपिर्यो तो उनकी पत्नी के नाम है साढ़े 17 लाख की फॉच्यूनर गाड़ी
हलफनामे के अनुसार भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी है जिसकी कीमत 12 लाख बताई गई है जबकि उनकी पत्नी के पास एक फाच्र्यूनर गाड़ी है जिसकी कीमत साढ़े 17 लाख रूपये आंकी गई है। इसके अलावा दुड़ाराम दंपति के पास कुल 8 सौ ग्राम सोना है जिसमें महज 50 ग्राम सोना ही दुड़ाराम के पास है। बाकी साढ़े सात सौ ग्राम सोना उनकी पत्नी मलागिरी देवी के पास है।
हिसार में सालों पहले खरीदे गए दुड़ाराम के दो तो उनकी पत्नी के तीन प्लाट
नामांकन के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार हिसार के सेक्टर 14 में पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम के दो प्लॉट हैं जो 2002 में लगभग 3 लाख रुपये में खरीदे गए थे। आज उनकी मार्केट वैल्यू 60 लाख रुपये के आसपास है। इसी तरह उनकी पत्नी मलागिरी देवी के पास सेक्टर 14 व 15 में कुल तीन प्लॉट हैं। जिनके लिए उन्होंने 2006 में पौने दो लाख रुपये चुकाए थे। इसमें एक परिवार की ओर से सेटलमेंट के जरिये भी मिला है। इसकी आज की मार्केट वैल्यू लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है। दुड़ाराम के दिल्ली में दो फ्लैट्स हैं जिसमें एक उन्होंने 1981 में खरीदा था जबकि दूसरा 1997 में। आज मार्केट में इनकी कीमत दो करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें