फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब-राजस्थान को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे की मिली एनओसी, जल्द लगेगा टेंडर

विज्ञापन
गांव हिजरावां कलां में तालाब का अवलोकन करते अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग। साथ हैं डीसी मनदीप
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंजाब के बुढलाडा से रतिया व भट्टू होते हुए राजस्थान तक बनने वाले नेशनल हाईवे की एनओसी मिल गई है। जल्द ही इसका टेंडर लगाकर काम शुरू करवाया जाएगा। इसके बाद पंजाब व राजस्थान की ओर जाने वाले लोगों को सुगम सफर ही सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग को समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केसी कंबोज ने दी। बैठक में विकास परियोजनाओं के लिए वन विभाग की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) को लेकर चर्चा की गई। एसीएस ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे दूसरे विभाग से तालमेल करें और उन विभागों से संबंधित दस्तावेजों को पूरा करवाएं ताकि विकास परियोजनाएं पूर्ण हो सके।
75 सड़कों में से 65 के टेंडर जारी हुए
बैठक में एक्सईएन ने बताया कि जिले में उनके विभाग द्वारा कई परियोजनाएं चल रही हैं। 75 सड़कों के कार्यों में से 65 कार्यों के टेंडर जारी हो चुके हैं, जिनको 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। फतेहाबाद से भूना रोड लगभग पूरा हो चुका है। भूना से उकलाना रोड पर वन विभाग की एनओसी की आवश्यकता है, जिसे जल्द ही लेकर पूरा किया जाएगा। सुरेवाला से टोहाना रोड को बनाने की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे से पीडब्ल्यूडी को शिफ्ट हो चुकी है। इसकी भी डीएनआईटी तैयार कर ली गई है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा दो आरओबी के कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


हिजरावां कलां व खुर्द में पहुंचकर देखा तालाब
एसीएस ने पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी व कराधान (बिक्री कर), राइट टू सर्विस एक्ट, कृषि, सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद गर्ग ने प्रशासन व पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ गांव हिजरावां कलां व खुर्द में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत 83 परियोजनाएं स्वीकृत हुई है, जिनमें से 29 पर काम चल रहा है। एसीएस ने पंचायत विभाग द्वारा करवाए जा रहे इन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में डीसी मनदीप कौर सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें