यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री एवं मौजूद कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने मॉडल केएम स्कूल में कही। पूर्व शिक्षा मंत्री स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लेने आई थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ कांग्रेस काल में किए गए विकास कार्यों पर नींव पत्थर रख रही है तथा उनका फीता काट रही है। भाजपा सरकार ने चुनावों से पूर्व जारी किए घोषणा पत्र में 154 वायदों में से किसी पर भी काम नहीं किया है।
विज एसपी को समझ गए शोले का कालिया
विज एसपी विवाद पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को गब्बर का दर्जा देते हुए कहा कि एसपी फतेहाबाद को शोले का कालिया समझकर बरस पडे़।
उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी ओर जब बेटिया पढ़-लिखकर एसपी या बडे़ पद पर पहुंच जाती है तो उनका अपमान किया जाता है।
कैप्टन अजय यादव मर्यादा में रहकर करें बयानबाजी
इस दौरान कैप्टन अजय यादव द्वारा भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगाए गए विधायकों को खरीदने के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया देेते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि कैप्टन साहब ने सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में कितने फायदे उठाए हैं।
उन्हें सार्वजनिक मंच पर ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार को पंचायती चुनाव सिंबल पर लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा सिंबल पर चुनाव लड़कर देख ले प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई तालमेल नहीं है। सरकार के मंत्री उनके मुख्यमंत्री की नहीं मानते।
यह जगजाहिर है कि सरकार के अनेक मंत्री अपनी-अपनी डफली अपना-अपना राग बजा रहे हैं।