फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का नया केस नहीं मिला, 6861 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का नया केस नहीं मिला, 6861 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला है। एक संक्रमित स्वस्थ होने के बाद जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या सात रह गई है। राहत की बात यह है कि कोई भी संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं है। मंगलवार को जिले में 1104 सैंपल लिए गए हैं, इसमें 948 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
वहीं जिले में मंगलवार को 6861 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 4904 लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली, 1680 लोगों ने दूसरी और 176 लोगों ने कोवैक्सीन की पहली और 101 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में अब तक 409982 डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले वैक्सीन स्टोर में स्टॉक खत्म
जिला वैक्सीन स्टोर में वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक वैक्सीन अलॉट नहीं हुई है। बुधवार को अलॉट को लेकर आदेश आ सकते है। हालांकि फील्ड में वैक्सीन का स्टॉक है। अगर बुधवार को नहीं आती है तो वीरवार को संकट हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें