फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप : पहले फोन पर फंसाया, फिर घर बुलाकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दो महिलाओं ने खाद-बीज बेचने वाले दुकानदार को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया। दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर दो महिलाओं व एक व्यक्ति ने दुकानदार से 50 हजार की डिमांड की। दुकानदार ने 25 हजार मौके पर दे दिए। सोमवार को बाकी के 25 हजार रुपये लेने के लिए माजरा पुल बाईपास पर पहुंची दो महिलाओं को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। इनसे पुलिस ने 25 हजार रुपये बरामद कर लिए। मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों महिलाओं शास्त्री नगर फतेहाबाद निवासी बलविंद्र कौर, रीना व सीताराम के खिलाफ ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले में मुख्य आरोपी सीताराम फिलहाल फरार है। पुलिस ने महिलाओं से पहले लिए गए 25 हजार रुपये में से पांच हजार रुपये बरामद कर लिए है। महिलाओं के हिस्से में 10 हजार रुपये आए थे। बाकी के 15 हजार रुपये आरोपी सीताराम के पास है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह खाद-बीज बेचने का काम करता है। उसके पास 15 अगस्त को फोन आया। फोन करने वाली महिला ने खुद का नाम बलविंद्र कौर बताया और कहा कि वह उससे मिलना चाहती है उसे कोई जरूरी काम है। आरोपी महिला ने उसे बातों में उलझा लिया। दुकानदार ने बताया कि मिलने के लिए रविदास चौक के पास शास्त्री नगर में उसके घर चला गया। वहां पर पहले से एक महिला मौजूद थी। जिसने अपना नाम रीना बताया, इसी दौरान एक व्यक्ति आ गया और उसने वीडियो बनानी शुरू कर दी। आरोपी व्यक्ति ने खुद की पहचान सीताराम बताई। सीताराम ने कहा कि उन्हें 50 हजार रुपये दे दे नहीं तो वह दुष्कर्म के आरोप में फंसा देंगे। इसके बाद उसने अपने मुनीम को फोन करके 25 हजार रुपये मंगवाए और आरोपियों को दे दिए। सोमवार को आरोपियों ने 25 हजार और मांगे व मामला दर्ज करवाने की धमकी दी। आरोपियों ने उसे माजरा रोड पुल के पास बुलाया। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर पकड़ने के लिए टीम तैयार की। दुकानदार माजरा रोड बाईपास पर 25 हजार रुपये देने के लिए पहुंचा। दुकानदार से जैसे ही आरोपी महिलाओं ने 25 हजार रुपए की राशि ली तो टीम ने पकड़ लिया। टीम ने आरोपी महिलाओं से मोबाइल और 25 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली।
आरोपी सीताराम ने बनाई थी योजना
हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने की योजना आरोपी सीताराम ने बनाई थी। सीताराम ने मौके पर पहले 25 हजार रुपये ले लिए थे। इसमें से 10 हजार रुपये महिलाओं को दे दिए और बाकी 15 हजार रुपये खुद के पास है। महिलाओं से पांच हजार रुपये बरामद हो गए हैं। महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलजीत सिंह बैनीवाल, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें