फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का नया केस नहीं, 7298 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
कोरोना का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला है, दो संक्रमित स्वस्थ हुए है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 12 रह गई है। इसमें दो मरीज अस्पताल में दाखिल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना बुलेटिन में एक पुरानी मौत का आंकड़ा दर्ज किया है। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 483 तक पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि जिले का रिकवरी रेट 97.22 फीसदी पहुंच चुका है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में लिए गए 80 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी जाखल के सरकारी स्कूल में लिए करीब 450 विद्यार्थियों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। जाखल में पहले दो स्कूलों में 6 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिल चुके है।
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 13
फ्रंटलाइन वर्कर्स 14
60 साल से ऊपर 696
45 से 59 साल 2001
18 से 44 साल 4574
कोट
जिले में मंगलवार को 7298 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी है। वैक्सीन की फिलहाल कोई कमी नहीं, जिन पात्रों का दूसरी डोज लगवाने का समय पूरा हो गया है वह जल्द से जल्द लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें