फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना का जिले में बुधवार को नया केस नहीं मिला है। राहत की बात यह है कि गांव पारता में स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों छात्रों के सैंपल लिए थे। सैंपलों की जांच में तीन छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और तीन छात्रों की रिपोर्ट आशंकित थी और 48 घंटे बाद दोबारा सैंपल लिए जाने थे। विभाग ने तीनों छात्रों के दोबारा सैंपल लेकर लैब में भेजे, तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। जिले में फिलहाल तीन एक्टिव केस हैं। तीन ही कोरोना संक्रमित छात्र हैं। बुधवार को जिले में 339 सैंपल लिए गए। अभी लैब से 587 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
जिले में बुधवार को ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 2
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2
60 साल से ऊपर 175
45 से 59 साल 434
18 से 44 साल 1261
कोट
कोरोना संक्रमण का जिले में नया केस नहीं मिला है, तीन ही एक्टिव केस है। तीन छात्र जो कि आशंकित लग रहे थे, उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। विभाग टीकाकरण पर जोर दे रहा है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।