फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्कूल वाहन सुरक्षा में लापरवाही नहीं, सख्त निर्देश जारी

Fri, 24 Apr 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में स्कूल वाहन सुरक्षा में प्राथमिकता बताते हुए सख्त निर्देश जारी किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी स्कूल प्रबंधन तय मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ निजी स्कूल प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक स्कूल वाहन में जीपीएस सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। वाहन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पर्याप्त अनुभव और पुलिस सत्यापन भी आवश्यक बताया गया।
पुलिस विभाग को समय-समय पर स्कूल वाहनों की जांच करने और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को नियमित निरीक्षण अभियान चलाने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी अनियमितता पर तुरंत नियंत्रण हो सके। साथ ही सरकारी अवकाश के दिनों में स्कूल संचालन पर रोक के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विषय भी प्रमुख रहा। एसडीएम ने किशोरियों में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के खतरे पर चिंता जताते हुए एचपीवी वैक्सीन को आवश्यक बताया। स्वास्थ्य विभाग को जागरूकता अभियान तेज करने और शिक्षा विभाग को छात्राओं का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उप सिविल सर्जन डॉ. भरत सिंह, ट्रैफिक मैनेजर सुरेन्द्र कुमार, टीआई विकास ठकराल, एसआई भीम सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश श्योकंद, प्रिसिंपल जगदीश गुप्ता, प्राइवेट स्कूल जिला प्रधान सैलेन्द्र गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें